फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेले में बरतें ये सावधानियां

Thu, 10 Jan 2013 05:51 PM IST
इलाहाबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयाग कुंभ मेले में जा रहे हैं तो कुछ बातों का ख्याल रखने से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। इसके लिये इलाहाबाद मेला क्षेत्र प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति का पालन करने से आपकी मदद हो सकती है। उनके द्वारा जारी की गई कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। साथ ही इस मेले की गंभीरता को समझते हुये उसके अनुसार आचरण करें।
विज्ञापन


सुरक्षा संबंधी सावधानियां
- यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहनों को खड़ा करें। भूले-भटकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जरूरी जानकारी दें या मदद करें।

- लावारिस वस्तुओं के मिलने पर मेला प्रशासन अथवा पुलिस विभाग को सूचित करना आपका कर्तव्य है। भिखारियों को बढ़ावा न दें। इससे मेला क्षेत्र में अव्यवस्था फैल सकती है।
विज्ञापन


- अगर नाव में क्षमता से अधिक लोग बैठे हों तो आप यात्रा न करें और लोगों को भी यात्रा न करने की सलाह दें। कहीं कोई अनहोनी घट रही हो तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र संबंधी सावधानियां
- कुम्भ मेला क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।

- मेला क्षेत्र में कहीं भी पॉलीथिन का प्रयोन न करें और न ही कहीं गंदगी फैलाएं।

- कहीं भी अपशब्दों का इस्तेमाल न करें।

- धार्मिक पर्व को ध्यान में रखते हुए उचित वस्त्र पहनें।

- साधु-संतों के शिविर या शिविर के आसपास अनावश्यक भीड़ न बढ़ाएं।

स्नान संबंधी सावधानियां
- गंगा में नहाते वक्त गंगा की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साबुन का प्रयोग न करें और नदी में कपड़े न धोएं। सुरक्षा घेरे के भीतर ही स्नान करें।

- पूजा सामग्री, फूल मालाएं, मूर्ति आदि गंगा में प्रवाहित न करें। कचरा-कूड़ा कूड़े दान में ही डालें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें