फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता के फोन दनदनाते ही ठंडे पड़े निगमवाले

Wed, 30 Apr 2014 11:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम शिमला के अफसर भी कमाल करते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही पानी की बर्बादी को लेकर एक अभियान शुरू करने का दावा किया।
विज्ञापन


यह अभियान शुरू हुआ भी लेकिन कुछ ही दिन में इसकी हवा भी निकल गई। हुआ यूं कि नगर निगम ने पानी की बर्बादी करने वालों को चेतावनी दी थी कि उनके कनेक्शन काट लिए जाएंगे।

बाद में निगम के अफसर खुद फील्ड में भी गए। कई कनेक्शन भी काटे गए। लेकिन अफसर लोग ये भूल गए कि ये चुनावी मौसम है।

कार्रवाई अभी शुरू ही हुई थी कि लोगों ने नेताओं को शिकायत कर दी। फिर क्या था एक के बाद एक नेता के फोन अफसरों को आने लगे।

सबने यही कहा, चुपचाप बैठ जाओ, अब हमारे वोट बैंक पर असर पड़ा तो तुम सबका कनेक्शन हम काट देंगे। महज चंद दिनों चली यह मुहिम एकाएक ठंडी पड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें