लहसुन और हरी मिर्च के चटकारे के साथ बनी यह रेसिपी देखकर आपका मन ललचा जाएगा।
चार लोगों के लिए तीस मिनट में फानू बनाने के लिए सामग्री-
अरहर दालः 1 कप
सरसों का तेल: 1 बड़ा चम्मच
रिफाइंड तेल: 1 बड़ा चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
हरि मिर्च: 3
जीरा: 1 चम्मच
हींग: 1 चुटकी
धनिया पाउडर: 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
पानी: 3 कप
स्वाद के लिए नमक
घी: सजावट के लिए 1 बड़ा चम्मच
विधि -
अरहर की दाल को एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब दाल को पानी से निकाल कर नमक, अदरह लहसुन पेस्ट, हरि मिर्च के साथ मिला सही से पीस लें।
इस दाल को दो भाग में बांट लें। एक फ्लैट कढ़ाई में तेल गरम करें और पहले भाग से पैन केक बनाकर उसे तलें। इसके बाद दूसरी कढ़ाई में तेल गरम करें और जीरा भुनने दें। अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हींग और नमक डालें और तीस सेकेंड के लिए पकाएं।
अब इसमें दाल के पेस्ट का बचा हुआ भाग डालें फिर ऊपर से पानी डालें। धीमी आंच पर दस मिनट के लिए पकाएं। इससके बाद पैन केक को छोटे छोटे टुकडों में काटकर डाल दें। फानू तैयार है। इसे घी के साथ रोटी और चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।