सांस्कृतिक आयोजन 'मां तुझे प्रणाम' के तहत आयोजित 'डांस आगरा डांस' को आगरा के हजारों युवाओं का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। स्वतंत्रता दिवस तक चले इस आयोजन में अमर उजाला ने मोबाइल फोन के लिए 'अमर उजाला बेस्ट डील्स ऐप को लांच किया।
इस ऐप के जरिए स्थानीय वेंडरों को ऑन लाइन ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। अमर उजाला ने लोगों को आकर्षित करने के लिए 'हर घंटे जीतो प्रतियोगिता' का आयोजन किया जिसमें प्रतिभागियों को एक फॉर्म पर अपने बारे में सामान्य जानकारी देनी थी।
सैकड़ों लोगों ने अपने स्मार्ट फोन पर बेस्ट डील ऐप को डाउनलोड किया और ये देख कर रोमांचित हुए कि शॉपिंग के लिए जाने से पहले अपने आस पास की पांच किलोमीटर की दूरी में कहां क्या सस्ता मिल रहा है।
'हर घंटे जीतो प्रतियोगिता' के प्रायोजक थे आगरा के राकेश रेडियोज और आरके मार्केटिंग। भाग्यशाली विजेताओं के नाम जीतेंद्र, यश ठाकुर, सिमरन भवान्य, रोनी ठाकुर और निधि वैष्णव रहे। बतौर इनाम इन्हें रीबोक के चश्मे, एलसीडी टीवी आदि दिए गए।
वेंडर्स और स्थानीय ग्राहकों के बीच यह ऐप एक पुल की तरह काम करता है। यह ऐप स्थानीय वेंडर्स को ऑनलाइन मार्केट को खंगालने में काफी मददगार है। अमर उजाला बेस्ट ऐप एंड्राइड, एप्पल स्टोर, ब्लैकबेरी, जावा आदि सभी स्मार्ट फ़ोन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और ये मुफ्त भी है।