आल इंडिया इनविटेशनल हैंडबॉल टूर्नामेंट में चंडीगढ़ की टीम ने केरल की टीम को 35-22 के अंतर से पराजित कर दिया।
चंडीगढ़ की टीम के लिए दीपा ने सात, खिला ने सात, खुश्बू ने सात, कविता और वीना ने चार, निशू ने तीन, तनवी ने दो, फूलजहां ने एक गोल किया।
केरल की टीम के लिए नैना ने नौ, रोजमैरी ने चार, अंजू ने तीन, जयप्रिया ने दो, अंजना, अलका, हरिप्रिया और संगीता ने एक-एक गोल किया।
दिन में खेले गए एक अन्य मुकाबले में यूपी की टीम ने दिल्ली की टीम को 25-24 से मात दी। सोनम ने नौ, गुरप्रीत कौर ने आठ, सोनिका ने तीन, सुप्रिया ने तीन, श्रष्टि और इंदू ने एक गोल किया।
एक अन्य मैच में केरल की टीम ने जम्मू और कश्मीर की टीम को 39-7 के अंतर से शिकस्त दी। इस मैच में विजेता टीम के लिए नैना ने पंद्रह, अंजू ने 14, जयप्रिया ने पांच, रोजमैरी ने तीन गोल किए।