चार लोगों के लिए स्वादिष्ट आलू टमाटर का झोल बनाने के लिए लगेंगे तीस मिनट।
सामग्री-
आलू: 4 मध्यम आकार
टमाटर: 2 - 3 मध्यम
प्याज: 1 मध्यम
लहसुन: 3 -4 लौंग
अदरक: 1/2 इंच
जीरा: 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
हल्दी: 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर: 1/2 चम्मच
मेथी के बीज: 1 चम्मच
गरम मसाला: 1 चम्मच
स्वाद के लिए नमक
घी: 1 बड़ा चम्मच
विधी -
आलू की छिलकर टुकाडों में काटें, टमाटर को छोट-छोटे टुकडों में और प्याज का महीन काटें। इसके साथ्ा ही अदकर का पेस्ट भी बनाएं।
इसके बाद कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें जीरा और मेथी के बीज डालें। अब अदरक और लहसुन को भूरा होने तक तलें। कटा हुआ प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक भूनें। अब इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें, टमाटर के टुकड़े भ्री डालें। इसे दो मिनट तक हल्की आंच में पकाएं।
जब टमाटर का पेस्ट घी छोड़ने लगे तब उसे एक कप पानी और कटे हुए आलू डालें। इन आलुओं को पांच से छह मिनट हल्की आंच पर पकाएं, लेकिन ध्यान रहे कि कढ़ाई ढकी हो। अब उसमें एक कप पानी डालें और आलुओं को नरम होने तक पकने दें। उसमें गरम मसाल छिड़कें और दो मिनट के लिए पैन ढक दें। आपकी रैसिपी तैयार है। इसे कटी हुई धनिया से गरम-गरम सर्व करें।