फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: फंदे पर लटका मिला युवक, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका के ककरौला इलाके में धीरज (20) नामक युवक फंदे पर लटका मिला। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पत्नी व उसके परिवार वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, ककरौला इलाके में पुलिस काे एक युवक के खुदकुशी करने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। जांच में पता चला कि धीरज रविवार को पत्नी के साथ बिहार के सासाराम से दिल्ली में रहने वाली साली के घर आया था। धीरज माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों ने उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार ने बताया कि धीरज की शादी एक साल पहले हुई थी। धीरज के पिता बंशीधर ने पत्नी और उसके परिवार वालों पर मारपीट और हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि उसकी साली ने आरोप को निराधार बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें