फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। डाबड़ी में आपसी रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक की पहचान जीशान के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जीशान परिवार के साथ विजय एन्क्लेव में रहता है। वह घर में ही झाड़ू बनाने का काम करता है। डाबड़ी थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में जीशान ने बताया कि मंगलवार रात वह अपने दोस्त छोटू से मिलने रोहताश नगर गया था जहां से देर रात घर आ रहा था। घर से कुछ दूरी पर चार लड़कों ने उसे घेर लिया। एक से उसका पहले से विवाद चल रहा था। उस लड़के ने अपने दोस्तों से उसकी हत्या करने के लिए कहा। उसके बाद सभी उसे पीटने लगे। एक लड़के ने चाकू से हमला कर दिया। वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला। डरे-सहमे होने की वजह से उसने पुलिस से शिकायत नहीं की लेकिन 11 नवंबर को थाने पहुंचकर उसने शिकायत दे दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें