नई दिल्ली। द्वारका के छावला ग्राउंड पर डीडीसीए अंडर-19 लीग के खेले गए मुकाबले में यंग दिल्ली क्रिकेट क्लब ने एनके खन्ना क्रिकेट क्लब को 11 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग दिल्ली सीसी ने 42.3 ओवर में 454 रन बनाए। टीम के लिए शिवम चौधरी ने 95 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए एनके खन्ना सीसी ने शानदार संघर्ष किया, लेकिन 50 ओवर में 8 विकेट पर 443 रन ही बना सकी। गर्व ने 84 गेंदों पर 129 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 16 चौके शामिल रहे। वहीं अर्जुना सिंह नेगी ने 69 गेंदों पर 103 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन लक्ष्य हासिल नहीं हो सका। यंग दिल्ली की ओर से प्रभजोत सिंह ने दो विकेट लेकर अहम योगदान दिया। हालांकि हार के बावजूद शानदार शतक के लिए गर्व को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट का भरपूर आनंद दिया। संवाद