देश की राजधानी दिल्ली में स्थित छतरपुर के सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर राधा स्वामी ब्यास में कोरोना संक्रमितों के लिए आईटीबीपी के परामर्शदाताओं द्वारा योग और ध्यान सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यहां 26 अप्रैल से अब तक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर 1,065 मरीजों को एडमिट किया गया है।