फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गालिब अकादमी में आज मनेगा विश्व उर्दू दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उर्दू डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की ओर से हज़रत निज़ामुद्दीन स्थित गालिब अकादमी में विश्व उर्दू दिवस का आयोजन रविवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध इकबाल विशेषज्ञ प्रोफेसर अब्दुल हक करेंगे। राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सैयद अहमद खान ने बताया, संगठन 1997 से हर वर्ष 9 नवंबर को प्रसिद्ध कवि और दार्शनिक अल्लामा मुहम्मद इकबाल की जयंती के अवसर पर विश्व उर्दू दिवस मनाया जा रहा है। उर्दू भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले विद्वानों, शिक्षकों और पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष प्रोफेसर बिलकिस बानो को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, डॉ. रऊफ खैर को अल्लामा इकबाल साहित्य पुरस्कार और प्रोफेसर कौसर मजहरी को मिर्जा गालिब शायरी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें