नई दिल्ली। कॉलेज छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) और युवा चेतना फाउंडेशन के बीच एमओयू हुआ। इसके तहत छात्रों को चिंता और अवसाद से दूर रखने की दिशा में काम होगा। डीयू को राष्ट्रीय मॉडल के तौर पर तैयार किया जाएगा। एमओयू के दौरान डूसू अध्यक्ष आर्यन मान और संयुक्त सचिव दीपिका झा मौजूद रहीं। फाउंडेशन की निदेशक मनोचिकित्सक डॉ. गार्गी डागर ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए 14 अक्तूबर को वॉकथान का आयोजन कर रहे हैं। ब्यूरो