फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नियुक्तियों में गड़बड़ियों के मामले में गवाह का बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली महिला आयोग में नियुक्तियों में गड़बड़ियों के मामले में बृहस्पतिवार को एक गवाह सेवानिवृत्त एसआई रूप सिंह का बयान दर्ज किया। विशेष न्यायाधीश जीतेंद्र सिंह ने 22 अगस्त को दूसरे गवाह का बयान दर्ज करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान मामले की आरोपी और आयोग की पूर्व अध्यक्ष और सांसद स्वाति मालीवाल कोर्ट में पेश नहीं हुईं। उनकी ओर से पेश वकील ने मालीवाल की कोर्ट में पेशी से छूट की मांग की जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। रूप सिंह के बयान दर्ज होने के साथ ही अब तक इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें