फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: उधार दिए रुपये वापस मांगे तो दोस्त ने फोड़ दी आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा जिले के गांधी नगर में हुई वारदात, परिवार को जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गांधी नगर इलाके में युवक ने दोस्त से उधार दिए गए रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसकी आंख फोड़ दी। मोहम्मद शाकिर सैफी के सिर में गंभीर चोट लगने के अलावा उसके कई दांत भी टूट गए। गंभीर हालत में उसे पहले जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। वहां से एम्स रेफर कर दिया गया। गुरु नानक आई सेंटर में इलाज के दौरान उसकी एक आंख निकाल दी गई। हमले के बाद आरोपी पुलिस या किसी अन्य को कुछ भी बताने पर पीड़ित व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा। डर की वजह से 22 दिन मामला दबा रहा, लेकिन पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शाकिर के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शाकिर परिवार के साथ गली नंबर-15, चांद बाग, गोकुलपुरी में रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। शाकिर पेशे से कारपेंटर है। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले उसने अपने दोस्त इश्तियाक को 2.05 लाख रुपये कुछ दिनों के लिए उधार दिए थे। बार-बार मांगने पर भी वह रुपये नहीं लौटा रहा था। जोर देने पर आरोपी ने एक जून को शाकिर को रुपये देने की बात कर गांधी नगर बुलाया। आरोप है कि यहां एक ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में शाकिर पर आरोपी ने शटर बंद करने वाले हैंडल से हमला कर दिया। जिससे आंख, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें