फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report : जम्मू में भूस्खलन से 8 की मौत  हिमाचल-उत्तराखंड में 1,000 सड़कें बंद, हरियाणा-पंजाब में बाढ़

Thu, 20 Jul 2023 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जम्मू में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से एक मकान के चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई। पहाड़ों पर बारिश से दिल्ली में यमुना एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है।
विज्ञापन
heavy rain creates disasterous situation in uttarakhand
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पश्चिम मानसून में जारी भारी बारिश और भूस्खलन से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक में कहर है। जम्मू में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से एक मकान के चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई। पहाड़ों पर बारिश से दिल्ली में यमुना एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है। हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कोकण और गुजरात तक में भारी और मूसलाधार बारिश से तबाही मची हुई है। हिमाचल-उत्तराखंड में करीब 1,000 सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन


भूस्खलन से जम्मू के कठुआ में बनी तहसील में हादसा हुआ है। मरने वाले सभी सातों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। बुधवार तड़के भूस्खलन हुआ तब लोग गहरी नींद में थे। रामबन और बनिहाल के बीच कई हिस्सों में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण जम्मू -श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग छह घंटे से अधिक बंद रहा। वहीं, हीरानगर क्षेत्र में दयालाचक व चड़वाल के बीच तरनाह नाले पर बने पुल में दरार आने से जम्मू-पठानकोट हाईवे को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। 

हिमाचल में 224 जलापूर्ति की योजनाएं ठप
राज्य में बुधवार को मूसलाधार बारिश होती रही। इससे जगह-जगह पहाड़ टूट गए और मलबा सड़कों पर गिरा। 735 से सड़कें बंद हो गई हैं और 224 जलापूर्ति की योजनाएं भी ठप हो गई हैं। शिमला के ठियोग के पास नेशनल हाइवे बंद है। बिजली के ट्रांसफॉर्मर पानी में डूबने और खंभे गिरने से कई इलाके अंधेरे में डूबे हैं। ब्यास नदी का पानी उफान पर ही है। मंड-बड़ूखर इलाके में सात लोग बाढ़ के पानी में फंस गए थे, जिन्हें एनडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला। राज्य के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है और 28 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। केंद्र की तीन टीमें नुकसान का जायजा लेने पहुंची हैं। शिमला-कालका के बीच रेल सेवा 6 अगस्त तक बंद है। उत्तराखंड में 286 सड़कें बंद हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


हरियाणा : घग्गर में उफान  कई गांवों में घुसा पानी  
घग्गर नदी में उफान से सिरसा, फतेहाबाद और हिसार के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर गया है। हिसार के शिकंदरपुर के पास रंगोई नाले का तटबंध टूटने से बाढ़ का पानी नेशनल हाईवे तक पहुंच गया है। डिंग रोड व नरेलखेड़ा क्षेत्र में रंगोई नाला ओवरफ्लो होने से स्थिति खराब हो गई है। सुबह के समय इन गांवों के लोगों ने साइफन तोड़ने का प्रयास किया तो दूसरे गांवों के लोग रोकने आ गए। इसके बाद डिंग रोड व नरेलखेड़ा के ग्रामीणों ने नेशलन हाईवे पर जाम लगा दिया। जिले में घग्गर नदी का जलस्तर कम नहीं हो रहा है। जिले में अब 54 हजार क्यूसेक पानी घग्गर में बह रहा है। इससे 60 गांव खतरे में हैं। फतेहाबाद में घग्गर नदी का पानी शहर के बाईपास तक पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र के बाबैन में बुधवार सुबह गांव महुआ खेड़ी के किशोर की सरस्वती नदी में डूब गया।

गुजरात : सौराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, कई इलाके जलमग्न 
मूसलाधारा बारिश से गुजरा के सौराष्ट्र क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। कई गांवों से संपर्क टूट गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। जूनागढ़ के कई इलाकों में घरों और गांवों में पानी भर जाने से बड़ी संख्या में लोग फंस गए हैं। बुधवार को जूनागढ़ के मंगरोल तालुक में सबसे ज्यादा 290 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में सुबह छह बजे से लगातार आठ घंटे तक जमकर बारिश हुई। बांधों से पानी छोड़े जाने से परिस्थितियां और बिगड़ गई हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ ही स्थानीय पुलिस की टीमें पानी में घिरे लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं। गिर सोमनाथ जिला टापू में बदल गया है।

पंजाब में बारिश व बाढ़ से चार और की मौत
राज्य में बारिश और बाढ़ के और चार लोगों की मौत हो गई है। बुधवार सुबह पटियाला रागोमाजरा इलाके में मूसलाधार बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन लोग जख्मी हैं। वहीं, लुधियाना में बुड्ढा नाला में नहाने उतरे दो युवक तेज बहाव में बह गए। दोनों की मौत हो गई। परिवार के तीन लोग घायल हैं। मौसम विभाग ने पंजाब में बुधवार से चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पटियाला में मूसलाधार बारिश के बाद जैकब बैराज के फ्लड गेट खोलने पड़े। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। जम्मू में भारी बारिश के बाद पठानकोट के उज्ज दरिया में जलस्तर बढ़ गया है। स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। 

महाराष्ट्र में भारी बारिश से ट्रेन सेवा भी बाधित
मूसलाधार बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। कोकण के रत्नागिरि में चिपलून के कुंभार्ली घाट में चट्टान खिसक गई। कुछ मार्केट में पानी भर गया। वहीं, सतारा में पहाड़ टूटकर गिरा है। पटरियों पर पानी भरने से मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल रेल सेवाएं ठप हो गई। लगातार बारिश से मुंबई, ठाणे और पालघर के निचले इलाके जलमग्न हो गए। मौसम विभाग ने पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट और ठाणे, मुंबई एवं रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर पानी भरने से वाहनों की लंबी कतार देखी गई।

कोकण इलाके में बीते 24 घंटे से जारी बारिश के चलते रत्नागिरी जिले की प्रमुख छह नदियों में से सावित्री और पातालगंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें