पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच एक तरफ हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं, दूसरी तरफ प्रदूषण प्रभावित आनंद विहार में धूल नियंत्रण के इंतजाम ही दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। आनंद विहार रोड पर हाल ही में लगाए गए वाटर स्प्रिंकलर शनिवार दोपहर को बंद पड़े मिले। धूल को दबाने और हवा में उड़ते धूल के कणों को कम करने के उद्देश्य से लगाए गए इन उपकरणों का बंद होना सरकारी तैयारियों की जमीनी हकीकत बयां कर रहा है। आनंद विहार में मौजूद यात्रियों का कहना था कि जब प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है और धूल नियंत्रण की जरूरत सबसे ज्यादा है, तब इन मशीनों का संचालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है। संवाद