जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में जुलाई के दौरान पांच सीटों के लिए एमएलसी चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि जितिन प्रसाद को इनमें से एक सीट पर एमएलसी बनाया जा सकता है। दरअसल, भाजपा को उत्तर प्रदेश में काफी समय से कद्दावर ब्राह्मण चेहरे की तलाश थी। माना जा रहा है कि यह तलाश जितिन प्रसाद के रूप में खत्म हो रही है।