यूनिटेक के प्रमोटर संजय चंद्रा की पत्नी प्रीति चंद्रा को बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने आदेश देते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आदेश को चुनौती देने के लिए समय मांगे जाने के बाद यह आदेश 16 जून तक प्रभावी नहीं होगा। आदेश देते हुए जमानत अर्जी को मंजूरी दे दी।