फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलेमा को सत्य और न्याय के लिए प्रयासरत रहना चाहिए : हुसैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द (जेआईएस) के मुख्यालय में पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने कहा, उलेमा को सत्य और न्याय के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इस आयोजन में विभिन्न विचारधाराओं के 120 उलेमा और मदरसा स्नातकों के लोग शामिल हुए। समापन सत्र में हुसैनी ने कहा, कार्यशाला का उद्देश्य उलेमा को उनकी जिम्मेदारियां याद दिलाना और एकता के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने उलेमा के सामने छह मूलभूत बिंदु रखे। इस्लाम के संपूर्ण मार्गदर्शन पर ध्यान देना। कम ध्यान दिए जाने वाले विषयों पर विशेष जोर देना। चर्चाओं में संयम और समकालीन समझ बनाए रखना। झूठी विचारधाराओं के हमलों से बचाव करना। आधुनिक तकनीक का उपयोग करके दावत और इस्लाह करना। साथ ही, परिस्थितियों का आकलन दूर-अंदेशी के साथ करना शामिल है। वहीं, उपाध्यक्ष मौलाना वलीउल्लाह सईदी फलाही ने उलेमा से फिरका-परस्ती से ऊपर उठकर सहयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें