फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेट्रो तेरे बाप की है क्या': दिल्ली मेट्रो में महिलाएं फिर भिड़ीं, एक बोली- ऐसा घूंसा मारूंगी, चली जा यहां से

Wed, 16 Aug 2023 03:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो के अंदर दो महिलाओं के आपस में बहस का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों महिलाएं आपस में जमकर बहस कर रही हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में महिलाएं फिर भिड़ीं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Metro Video: दिल्ली मेंट्रो में हर दूसरे दिन झगड़े, डांस और रील्स के वीडियो सामने आ ही जाते हैं। डीएमआरसी की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस के बाद भी ऐसे वीडियो थम नहीं रहे हैं। मेट्रो के अंदर दो महिलाओं के बीच हो रही तू-तू मैं-मैं का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे से जमकर बहस कर रही हैं। 

विज्ञापन


वीडियो देखने से लगता है कि दोनों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और इसके बाद फिर बहस बढ़ती चली गई। वीडियो की शुरुआत में दोनों महिलाएं एक दूसरे को थक्का देती हैं। इसके बाद सामने वाली पहली महिला कहती है कि पीछे हट जा नहीं तो तुझमें ऐसा घुंसा दूंगी। चली जा यहां से अभी। मेट्रो तेरे बाप की है। इसके बाद दूसरी महिला कहती है तो क्या मेट्रो तेरे बाप की है। 
 

दोनों में बहस जारी रहती है। पहली महिला कहती है कि मेट्रो हमारे बाप की नहीं है। तेरे बाप की है। दूसरी महिला कहती है कि तू गाली देगी तो मैं भी तुझे दूंगी। पहली महिला कहती है बदतमीज, तभी दूसरी महिला कहती है तू होगी बदतमीज। इसके बाद पहली महिला और उसके साथ एक और महिला सीट पर जाकर बैठ जाते हैं। दोनों में बहस इतनी होती है कि एक महिला शिकायत करने के लिए कह देती है। दिल्ली मेट्रो के अंदर महिलाओं के बीच होने वाले झगड़ों के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


अभी हाल ही में एक शख्स मेट्रो ट्रेन के अंदर नागिन डांस करते हुए रील बना रहा था। ये शख्स मेट्रो के मेन गेट पर दोनों हाथों को लहरा रहा था और फिर गेट बंद होने के बाद कैमरे से वीडियो बनाता है। चलती मेट्रो में नागिन की तरह लहरा रहा था। दिल्ली मेट्रो की कड़ी चेतावनी के बाद भी वीडियो बनाने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें