फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: होटल में बैग चुराकर भागे दो आरोपी पानीपत से पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। हर्ष विहार थाना पुलिस ने होटल से बैग, नकदी और बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को पानीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पानीपत निवासी राहुल और सावन कश्यप के रूप में हुई है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 19 नवंबर को अमित नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि वह सेवा धाम रोड स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। वह वॉशरूम गया तो दो युवक उसका बैग लेकर फरार हो गए। बैग में मोबाइल, 3.90 लाख रुपये और बाहर एक बाइक मौजूद थी। इसके बाद हर्ष विहार थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पानीपत के भारत नगर औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों के पास से चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने चोरी की रकम से खरीदी गई 60 हजार रुपये की बाइक, 20 हजार रुपये का मोबाइल और 5300 रुपये नकद बरामद किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें