फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हत्या के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-लूटपाट का विरोध करने पर की थी वारदात, नौकरी की तलाश में आया था मृतक रामप्रवेश
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से हुई आरोपियों की पहचान, दोनों पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आजादपुर मंडी के पास लूटपाट का विरोध करने पर एक व्यक्ति की हत्या करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान की। नौकरी की तलाश में मृतक आजादपुर मंडी आया था। गिरफ्तार बदमाश नशे के आदी हैं और इनपर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी आशु मियां और कमल सिंह के रूप में हुई है। 22 फरवरी तड़के 3.53 बजे पुलिस को आजादपुर मंडी बस स्टेंड के पास एक आदमी के अचेत पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि उसके सीने में चाकू घोंपा गया है। पुलिस उसे पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान बख्तावरपुर निवासी राम प्रवेश पासवान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ पैसे और मोबाइल फोन मिले। परिवार वालों ने बताया कि मृतक नौकरी की तलाश में मंडी आया हुआ था। महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। स्पेशल स्टाफ की टीम उप निरीक्षक अरुण कुमार और सुरेश त्यागी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल और आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में पुलिस ने देखा कि घटना से पहले दो लोग आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन की ओर से मंडी की ओर आ रहे हैं और फिर कुछ देर बाद दोनों को वापस जाते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें