नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला सेंधमार निरोधक शाखा ने मुखर्जी नगर इलाके में चोरी के मामले में दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 35 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन, तांबे का तार और पानी के दो मीटर बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 18 नवंबर को मुखर्जी नगर के एक मकान में चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिख रहे आरोपियों की स्थानीय स्तर पर पहचान करवाने के बाद दोनों को पकड़ लिया। पुलिस नाबालिगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो