फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करावल नगर में शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा, ट्यूटर ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Sun, 06 Oct 2019 06:50 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पुलिस ने करावल नगर इलाके में नाले से बोरे में मिली बीएड की छात्रा आफरीन की हत्या की गुत्थी सुलझाकर उसके ट्यूटर नौशाद अली और उससे जीजा राजिक उर्फ समीर को गिरफ्तार किया है। नौशाद ने आफरीन को प्यार के जाल में फंसा लिया था। वह नौशाद से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह तैयार नहीं था। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ तो नौशाद ने भारी वस्तु से आफरीन पर हमला कर दिया। वह बेहोश हो गई तो नौशाद ने अपने जीजा राजिक को वैन लेकर बुला लिया। दोनों ने उसे बोरे में डाल जिंदा ही नाले में फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आफरीन की मौत डूबने से हुई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल वैन बरामद कर ली है।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि करावल नगर के नाले से रविवार सुबह युवती का शव बोरे में मिला था। बुधवार को उसकी पहचान शास्त्री पार्क निवासी आफरीन के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि 26 सितंबर की रात वह कुछ देर में लौटने की बात कह ट्यूटर के पास गई थी। उन्होंने ट्यूटर पर ही हत्या का शक जताया। इधर, आफरीन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले से भी नौशाद पर शक हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने आफरीन की हत्या की बात कबूल कर ली। नौशाद ने बताया कि वह एमए है और इलाके में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के अलावा कोचिंग सेंटर भी चलाता है। आफरीन 8वीं कक्षा से ही उसके पास ट्यूशन पढ़ती थी। बीए, एमए करने के बाद वह फिलहाल बीएड कर रही थी।

नौशाद के मुताबिक, आफरीन उसके कोचिंग सेंटर में पढ़ाती भी थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। आफरीन शादी करना चाहती थी, लेकिन नौशाद तैयार नहीं था। घटना वाले दिन आफरीन उसके घर आई तो दोनों में झगड़ा हुआ। नौशाद ने सिर पर डंडा मारकर उसे बेहोश कर दिया। उसे मरा समझकर नौशाद ने लोनी में रहने वाले अपने जीजा राजिक को बुलाया। बाद में जूट के बोरे में आफरीन को जिंदा डालकर करावल नगर के नाले में फेंक दिया। पुलिस ने राजिक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें