फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में व्यवसायी को लूटने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुजरात में लूटपाट करने वाले दो बदमाशों जयदीप व संदीप को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 3.90 लाख रुपये, .315 बोर की सिंगल सूट पिस्टल व छह कारतूस बरामद किए गए हैं। डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि 30 सितंबर को सूचना के आधार पर एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार व एसआई राजेश कुमार की टीम ने कश्मीरी गेट पर घेराबंदी कर राजकोट, गुजरात निवासी देत्रोज जगदीप नानजी भाई और गांव पाचोहा जिला प्रयागराज यूपी निवासी संदीप राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने 28 सितंबर को गुजरात के मोरवी शहर में एक व्यवसायी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और हथियार के बल पर नकदी लूटने का प्रयास किया। पीड़ित के विरोध में नोटों से भरी थैली फट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। हालांकि दोनों कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें