फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: ट्रेन में महिला से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रानीखेत एक्सप्रेस में 67 वर्षीय महिला से लूट के मामले का रेलवे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों दिलशाद उर्फ बड़का और मोहम्मद हसन उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से महिला का करीब 56 ग्राम सोने का हार और मोबाइल बरामद हुआ है। एक अन्य मामले से जुड़ी सोने की चेन भी मिली है। पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को अजमेर निवासी महिला ट्रेन संख्या 15013 के ए-2 कोच में अजमेर से दिल्ली आ रही थी। सराय रोहिल्ला पहुंचने से कुछ पहले चलती ट्रेन में पीछे की ओर से आए युवक ने उनका पर्स झपट लिया। पर्स में मोबाइल, 15 हजार रुपये, आधार कार्ड, चार्जर और सोने की चेन थी। महिला के हाथ में चोट भी आई। जांच के दौरान पुलिस ने पटेल नगर से जखीरा फ्लाईओवर के बीच करीब 20 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। नेहरू नगर क्षेत्र में दो संदिग्धों को धीमी गति से चलती ट्रेन में चढ़ते और उतरते देखा गया। इसके आधार पर दिलशाद की पहचान हुई। उसकी निशानदेही पर साथी हसन को इंद्रलोक अंडरपास के पास गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें