फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड डेट या स्कैम!: युवती संग 26 हजार का खाना खाया, बिल न देने पर कैफे मालिक ने बनाया बंधक; दो गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 03:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस को एक पिता से शिकायत मिली कि उनके बेटे को एक कैफे में रोककर 26,000 रुपये मांगे जा रहे थे। पीड़ित एक डेटिंग एप के जरिये महिला से ब्लाइंड डेट पर मिले थे, जिसके बाद कैफे ने बढ़ा-चढ़ाकर बिल बनाया।
विज्ञापन
कैफे मालिक समेत दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित हडसन लेन के ब्लैक पैंथर कैफे में एक ग्राहक से 26,000 रुपये की जबरन वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कैफे मालिक जावेद और अनुज कुमार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डेटिंग एप के माध्यम से हुई ठगी की शिकायत के बाद की गई।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता जैद अहमद ने बताया कि 01 नवंबर 2026 को उनकी मुलाकात एक युवती से डेटिंग एप पर हुई थी। युवती ने उन्हें ब्लाइंड डेट के लिए जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया था। इसके बाद वह जैद को ब्लैक पैंथर कैफे ले गई।

कैफे में युवती ने कई महंगे खाद्य पदार्थ और पेय ऑर्डर किए। कुछ देर बाद जैद को 26,000 रुपये का भारी-भरकम बिल थमाया गया। बिल पर सवाल उठाने पर कैफे मालिक और कर्मचारियों ने जैद को धमकाया। उसे कैफे से बाहर जाने से रोका गया और भुगतान के लिए मजबूर किया गया। जैद ने अपने पिता से ऑनलाइन पैसे मंगवाकर यह भुगतान किया।
विज्ञापन


जैद अहमद ने पुलिस को बताया कि सान्या नाम की युवती ने उन्हें डेटिंग एप के जरिये बुलाया था। शाम करीब 6:30 बजे वे जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास मिले थे। युवती उन्हें हडसन लेन के ब्लैक पैंथर कैफे ले गई थी, जहां महंगे आइटम ऑर्डर किए गए। बिल पर आपत्ति जताने पर उसे धमकाया गया और भुगतान के लिए मजबूर किया गया।

शिकायत दर्ज होने के बाद थाना मुखर्जी नगर में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैफे मालिक जावेद (38) को गिरफ्तार किया। उसके साथ अनुज कुमार (24) को भी पकड़ा गया। पुलिस जांच में दोनों आरोपियों की पूर्व में कोई आपराधिक संलिप्तता नहीं पाई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें