नई दिल्ली। गोल मार्केट में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से दुकानदार परेशान हैं। बाजार में जगह-जगह कूड़ा जमा होने और समय पर सफाई नहीं होने से दुकानदारों को दुर्गंध और गंदगी के बीच कारोबार करना पड़ रहा है। दुकानदार आलोक निगम ने बताया कि बाजार में आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से मार्केट की सफाई करने की अपील की है। व्यापारियों के अनुसार, कूड़ा नियमित नहीं उठने से दुकानों के आसपास गंदगी फैल जाती है। इससे बाजार की छवि भी खराब हो रही है। व्यापारी पवन ने बताया कि मार्केट में कूड़ा फैलने के कारण ग्राहकों का आना कम हुआ है। संवाद