फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tillu Tajpuriya murder : तमिलनाडु विशेष पुलिस के सात कर्मी निलंबित, गैंगस्टर पर हमले के वक्त थे तमाशबीन

Mon, 08 May 2023 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि ड्यूटी पर होने के बाद भी वे सब कुछ देखते रहे। तिहाड़ अधिकारियों ने बताया कि निलंबन के बाद अब इन कर्मियों को वापस तमिलनाडु भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
तिहाड़ में टिल्लू हत्याकांड का दूसरा सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की जा रही थी उस समय तमाशबीन बने तमिलनाडु विशेष पुलिस के सात कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि ड्यूटी पर होने के बाद भी वे सब कुछ देखते रहे। तिहाड़ अधिकारियों ने बताया कि निलंबन के बाद अब इन कर्मियों को वापस तमिलनाडु भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


दिल्ली जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल ने तमिलनाडु पुलिस को पत्र लिखकर अपने कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। जेल अधिकारी ने बताया कि  तमिलनाडु पुलिस ने अपने सात कर्मियों को निलंबित कर दिया है और उन्हे वापस बुला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें