फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: राहगीर को लूटने वाले दो भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। भजनपुरा में राहगीर से मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पीड़ित का लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान शुएब, कैफ और आरिफ के रूप में हुई है। भजनपुरा थाना पुलिस तीनों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 27 नवंबर को मयंक बडोला मौजपुर मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहे थे। सी-12 कट के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें काबू कर मोबाइल और 2200 रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर भजनपुरा थाने में लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस ने शुएब को पकड़ लिया। उसने दो साथियों कैफ और आरिफ के बारे में बताया। पुलिस ने दोनों भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें