फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 3.81 टन चावल चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अलीपुर थाना पुलिस ने चावल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों मोहम्मद अब्दुल्ला, ताज मोहम्मद और सरफराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चावल के 127 बोरे बरामद किए हैं। प्रत्येक बोरे में 30 किलो चावल थे। बरामद चावल का कुल वजन 3.81 टन है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 1 अक्तूबर को चावल के बोरे चोरी होने की शिकायत पर ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से संदिग्ध वाहन की पहचान हुई। वाहन के मालिक मोहम्मद माजिद से पूछताछ के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर खुरेजी खास में तलाशी लेकर चावल बरामद किए गए और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें