आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। खजूरी खास इलाके में चार साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर को खजूरी इलाके में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस को पता चला कि घटना के समय बच्ची अपने भाई के साथ छत पर मौजूद थी। भाई के नीचे जाने के बाद आरोपी वहां पहुंचा और घटना को अंजाम दिया। परिजनों के आने के बाद बच्ची ने उन्हें सारी बात बताई। परिजनों ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। ब्यूरो