नई दिल्ली। महेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में दो दोस्तों से मारपीट कर फायरिंग करने वाले स्कूटी सवार आरोपियों की ओर से पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित माणिक ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत दी है। बीते सात अगस्त को पुलिस को महेंद्र पार्क इलाके में दुकान पर गोली चलने की सूचना मिली। शिकायतकर्ता संजय नगर निवासी निखिल सक्सेना ने बताया कि वह अपने दोस्त माणिक के साथ दुकान के पास खड़े थे, तभी तीन लोग स्कूटी पर आए और उनपर हमला कर दिया। एक आरोपी ने उनपर गोली भी चलाई। पीड़ित ने तीनों आरोपी को पहचानने का दावा करते हुए बताया कि सभी उसके घर के पास ही रहते हैं। फिलहाल पुलिस मामले क जांच कर रही है।