फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में सेंध लगाने वाले बदमाश को करोलबाग पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के करोलबाग इलाके में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में सेंध लगाकर तोड़ने वाले शातिर चोर को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी की पहचान कुणाल उर्फ रिडला उर्फ बिशु (19) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल, एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले औजार और वारदात के समय पहने हुए कपड़े और सैंडल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी से करोल बाग और रणहौला में चोरी की पांच वारदात सुलझाने का दावा किया है। आरोपी शराब और गांजे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम देता था। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि एटीएम का रख-रखाव करने वाली निजी कंपनी के अधिकारी ने 2 सितंबर को एटीएम तोड़कर चोरी के प्रयास की शिकायत दी थी। पुलिस छानबीन में सीसीटीवी में आरोपी चोरी करते साफ दिखाई दे रहा था। आरोपी के हाथ में पेचकस व अन्य औजार हैं। करीब दस मिनट तक आरोपी कोशिश करता है, लेकिन कैश निकालने में कामयाब नहीं हो पाता। इस बीच पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर वह भाग जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें