फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हत्या के प्रयास में फरार आरोपी को राजस्थान से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 17 दिसंबर 2024 को चार लड़कों ने बीए प्रथम वर्ष के छात्र को मार दिया था चाकू
विज्ञापन

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में मामूली कहासुनी के बाद बीए प्रथम वर्ष के छात्र को चाकू मारने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी हिमांशु नायक को पुलिस ने अजमेर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। करीब 9 माह पहले 17 दिसंबर 2024 को आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी हिमांशु उर्फ रावण को उसी समय गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया गया था। अन्य आरोपी दीपक, रोशन और हिमांशुा नायक फरार थे। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि 17 दिसंबर 2024 को बीए का छात्र अपने दोस्तों के साथ आनंद पर्वत के प्रेम नगर में बैठा हुआ था। इस बीच नशे की हालत में मुख्य आरोपी हिमांशु उर्फ रावण वहां पहुंचा। आरोपी पीड़ित छात्र से झगड़ा करने लगा। विरोध जताने पर आरोपी कुछ देर में आने की बात कर वहां से निकल गया। बाद में वह अपने दोस्त दीपक, रोशन और हिमांशु नायक के साथ वहां पर पहुंचा। कहासुनी के दौरान अचानक दीपक ने चाकू निकालकर छात्र पर हमला कर दिया। बाद में सभी आरोपी फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें