फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: तापमान बढ़ा, उमस छुड़ा रही पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 25 से 28 जुलाई तक मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से मानसून की बारिश रुकी हुई है। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है और उमस पसीने छुड़ा रही है। कई इलाकों में तो तापमान 39 डिग्री तक दर्ज हो रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि मंगलवार शाम से बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह दौर 28 जुलाई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कुछ इलाकों में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे उमस में कोई राहत नहीं मिली। नजफगढ़ इलाके में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज हुआ। पीतमपुरा व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 38.4 व पूसा इलाके में तापमान 38.1 दर्ज हुआ। जबकि इन इलाकों में न्यूनतम तापमान भी 30 से 31 डिग्री के बीच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें