मयूर पब्लिक स्कूल में विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मयूर पब्लिक स्कूल द्वारा शनिवार को गणित एवं विज्ञान विषय पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसकी थीम ' इनोवेशन का महोत्सव’ थी। प्रदर्शनी में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विज्ञान व गणित विषय संबंधित एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित लगभग 185 प्रतिरूपों को प्रदर्शित किया गया। विज्ञान विषय के अंतर्गत प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण पर आधारित प्रतिरूप आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसके अतिरिक्त जलवायु परिवर्तन अवशिष्ट एवं कचरा प्रबंधन, कौशल आधारित शिक्षा के साथ सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित प्रतिरूपों ने अतिथियों सहित दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचईएल के सेवानिवृत्त निदेशक डॉ. बाबूलाल प्रसिद्ध रहे। वहीं, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एसएस लिंगवाल, विद्यालय के अध्यक्ष एमएस रावत, विद्यालय प्रमुख स्वाति वर्मा समेत कई लोग शामिल रहे।