फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: लड़की से बात करने पर छात्र ने दूसरे को चाकू मारा, हालत गंभीर

Fri, 20 Jan 2023 04:37 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

पीड़ित ने किसी को वारदात के बारे में नहीं बताया। इस बीच बुधवार को वह साथियों के साथ मिलकर बातचीत के लिए सूरजमल विहार पहुंचा। वहां वह आराेपी छात्र से बातचीत कर रहा था तो आरोपी ने चाकू निकालकर कमर पर घोंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार में इंस्टाग्राम पर एक लड़की से बात करने के लेकर दो अलग-अलग स्कूलों के 12वीं के छात्र आपस में भिड़ गए। पहले एक छात्र ने दूसरे की पिटाई कर दी। पीड़ित बुधवार को जब बातचीत करने पहुंचा तो आरोपी ने उसकी कमर में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में 17 वर्षीय किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


आनंद विहार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी लड़के और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र परिवार के साथ शाहदरा के मुकेश नगर में रहता है। वह झिलमिल कॉलोनी स्थित स्कूल में 12वीं का छात्र है। पीड़ित इंस्टाग्राम पर एक लड़की से चैट करता था। 

इसी लड़की से सूरजमल विहार स्कूल में पढ़ने वाला 12वीं का एक और छात्र भी बात करता था। वह लड़की से दूर रहने के लिए छात्र को कह रहा था। इसके लिए कई बार आरोपी ने उसे धमकाया भी, लेकिन पीड़ित ने लड़की से बातचीत करना बंद नहीं किया। 16 जनवरी को आरोपी छात्र ने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


पीड़ित ने किसी को वारदात के बारे में नहीं बताया। इस बीच बुधवार को वह साथियों के साथ मिलकर बातचीत के लिए सूरजमल विहार पहुंचा। वहां वह आराेपी छात्र से बातचीत कर रहा था तो आरोपी ने चाकू निकालकर कमर पर घोंप दिया। इस बीच आरोपी वहां से फरार हो गए। 

बाकी लड़कों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जख्मी हालत में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा आरोपी बालिग हैं या नाबालिग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें