फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRCC Conclave : तीन दिवसीय बिजनेस कॉन्क्लेव संपन्न, अमर उजाला ने निभाई मीडिया पार्टनर की भूमिका

Sat, 15 Apr 2023 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अंतिम दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री मणि शंकर अय्यर, सलमान खुर्शीद, पहलवान रवि दहिया, सुमित मलिक, युवा शेफ जसप्रीत सिंह समेत अन्य वक्ता छात्रों से रूबरू हुए। कॉन्क्लेव में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
कॉन्क्लेव में पूर्व केंद्रीय मंत्री मणि शंकर अय्यर व सलमान खुर्शीद, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में तीन दिवसीय बिजनेस कॉन्क्लेव का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री मणि शंकर अय्यर, सलमान खुर्शीद, पहलवान रवि दहिया, सुमित मलिक, युवा शेफ जसप्रीत सिंह समेत अन्य वक्ता छात्रों से रूबरू हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री मणि शंकर अय्यर और सलमान खुर्शीद ने मीडिया बनाम पश्चिम मीडिया, सोशल मीडिया पर अपने विचार रखे। वहीं, पहलवान रवि दहिया ने अपने अनुभवों को साझा किया। 

विज्ञापन


तीन दिवसीय इस कॉन्क्लेव में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। मणि शंकर अय्यर ने इस बात पर बल दिया कि हमें सभी मीडिया रिपोर्ट के लिए जगह बनाने की जरूरत है। वहीं, सोशल मीडिया को उन्होंने बिना बॉर्डर का मीडिया बताता। उन्होंने कहा कि हमें मीडिया में आ रही आलोचना को भी सकारात्मकता के साथ स्वीकार करना चाहिए। वहीं सलमान खुर्शीद ने मीडिया रिपोर्टिंग, पर बात कही। उन्होंने कहा कि कहीं मीडिया में आलोचना भी होती है तो उसे आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करना चाहिए।  

रवि दहिया और सुमित मलिक ने छात्रों रूबरू होते हुए उन्हें अपने जीवन के अनुभवों को बताया और निरोगी काया रखने की सीख दी। उन्होंने छात्रों को संतुलित आहार के महत्व के विषय में जानकारी दी। रवि दहिया ने कहा कि यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो यही आपका सबसे बड़ा खजाना है। अच्छे रूटीन के साथ अच्छा खाना बेहद जरूरी है। फिट इंडिया अभियान पर बोलते हुए रवि दहिया ने कहा कि आधा घंटा अपने शरीर के लिए जरूर निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें