निरंजन पटनायक के ओपीसीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफे को सोनिया गांधी ने किया मंजूर
- फोटो : ANI
निरंजन पटनायक के ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफे को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार कर लिया है। निरंजन पटनायक को 2018 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी जगह अब शरत पटनायक को ओपीसीसी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।