नई दिल्ली। आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को अदालत ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। इस दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने दस्तावेज की जांच में देरी पर दोनों पक्ष से सवाल पूछे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर रिहा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी अदालत में पेश हुए। मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी। इससे पहले इस मामले में सुनवाई तीन अप्रैल को हुई थी, तब अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई छह अप्रैल तक के लिए टाल दी थी। संवाद