फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने ऐरोसिटी के होटल में युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी नल्लौर, आंध्र प्रदेश निवासी वूल जशुआ पॉल (36) को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ऐरोसिटी में स्थित होटल अंदाज से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पेशे से थ्रीडी प्रिटिंग का काम करता है। वह व्यवसाय के सिलसिले में दिल्ली आया था। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस उसे पकड़ने आंध्रप्रदेश जाने वाली थी। आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि बुधवार सुबह आरोपी की मोबाइल लोकेशन खंगाली गई तो उसकी लोकेशन ऐरोसिटी के होटल अंदाज में मिली। उसके खिलाफ उत्तम नगर में रहने वाली युवती (23) ने 30 नवंबर को आईजीआई एयरपोर्ट थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें