फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दिल्ली जंक्शन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए दो अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे के अनुसार पहली विशेष ट्रेन संख्या 04479 दिल्ली जंक्शन से 3 नवंबर को शाम 4:55 बजे रवाना हुई। यह भोदवाल माजरी, पानीपत जंक्शन, अंबाला कैंट, सनाहवाल, लुधियाना जंक्शन, फगवाड़ा, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, हीरानगर, सांबा और जम्मूतवी होते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वहीं दूसरी विशेष ट्रेन संख्या 04481 दिल्ली जंक्शन से 4 नवंबर को शाम 4:55 बजे चलेगी और इसका मार्ग भी समान रहेगा। दोनों ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित हैं। इससे आम यात्रियों को सीट आरक्षण के बिना यात्रा की सुविधा मिलेगी। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें