फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : अब करोल बाग जा पहुंचे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मोटरसाइकिल मैकेनिक से मिले...बातचीत की

Wed, 28 Jun 2023 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल ने फेसबुक पर मैकेनिकों के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा- उन हाथों से सीखना जो रिंच घुमाते हैं और भारत के पहियों को गतिमान रखते हैं।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में राहुल गांधी.. - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अचानक करोल बाग पहुंच गए और मोटरसाइकिल मैकेनिकों से मिले। राहुल ने फेसबुक पर मैकेनिकों के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा- उन हाथों से सीखना जो रिंच घुमाते हैं और भारत के पहियों को गतिमान रखते हैं। कांग्रेस पार्टी ने करोल बाग मार्केट पहुंचे राहुल गांधी की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी और शान है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक जननायक ही करता है। 

विज्ञापन


इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा के दौरान ट्रक में यात्रा करते नजर आए थे। राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवरों से कई मामलों पर बात की और उनकी समस्याएं सुनीं।  कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी करते देखे गए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  

कुछ दिन पहले इसी तरह अचानक राहुल गांधी पुरानी दिल्ली इलाके में जा पहुंचे थे। राहुल लोगों से मिले थे और चाट-पकौड़ी खाई थी। भारत जोड़ों यात्रा के बाद भी राहुल जन-सामान्य से मिलकर उनके मन की बात जान रहे हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें