फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Suicide: आरएसी स्टाफ ने की आत्महत्या, पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद, राजस्थान का रहने वाला था मृतक

Thu, 06 Jul 2023 11:01 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मंडावली इलाके में एक एक आरएसी स्टाफ ने एसएलआर से आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मंडावली इलाके में एक शख्स ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेट्रो स्टेशन के पास अक्षरधाम मंदिर पोस्ट बूथ नंबर एक पर एक आरएसी स्टाफ ने एसएलआर से आत्महत्या कर ली। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस बूथ नंबर एक पर पहुंची। जहां जमीन पर मृतक की लाश मिली। शरीर और गर्दन पर चोट के निशान भी मिले। मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र राम अवतार के रूप में हुई है। जो राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे। घटनास्थल पर क्राइम टीन और एफएसएल टीम को बुलाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। उसी के आधार पर कानून कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें