फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिवाली मिलन समारोह के साथ की जनसुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिवाली के उल्लास के बीच दिल्ली पुलिस ने आम लोगों के साथ संवाद और विश्वास की मिठास भी घोली। शनिवार को पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने बाहरी उत्तरी जिले के अलीपुर थाने में दिवाली मिलन समारोह के साथ जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग पहुंचे। लोगों ने अपनी समस्याएं रखने के साथ यातायात व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के सुझाव भी दिए। पुलिस आयुक्त ने लोगों की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह और बाहरी उत्तरी जिले के डीसीपी मौजूद रहे। वहीं, उत्तर-पश्चिमी जिले के आदर्श नगर और शालीमार बाग थानों में भी दिवाली मिलन का आयोजन हुआ। पुलिस आयुक्त ने यहां कर्मियों को मिठाई बांटी और नागरिकों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें