नई दिल्ली। फिलिस्तीन के समर्थन में इंडियन पीपल इन सॉलिडैरिटी विद फिलिस्तीन की अगुवाई में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी अपने हाथों में तख्तियां व बैनर लिए पहुंचे, जिन पर जस्टिस फॉर गाजा जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारियों ने संगीत और कला के जरिए अपनी मांगे रखीं और फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल की नीतियों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बोर्ड ऑफ पीस नीति का विरोध किया। प्रदर्शनकारी अदिती ने बताया कि यह नीति शांति के नाम पर एकतरफा फैसले को बढ़ावा देती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की नीतियां फिलिस्तीन के लोगों के हित में नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, वह फिलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं। अन्य प्रदर्शनकारी मनोज ने बताया कि भारत को हमेशा शांति और न्याय का समर्थन करना चाहिए और फिलिस्तीन के मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। संवाद