फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पांच स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लाजपत नगर स्थित एक ही इमारत में चल रहे पांच स्पा सेंटरों पर छापे मारकर 39 पीड़िताओं को मुक्त कराया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि मिशन मुक्ति फाउंडेशन की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, टीम ने ए वन, ड्यून, मैजिक, डी-स्ट्रेस और इली थाई स्पा सेंटरों पर छापे मारे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें