नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने लक्सर ग्रुप के स्वर्गीय दविंदर कुमार जैन की बेटी प्रिया जैन द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। याचिका में उन्होंने 2004 की पारिवारिक वसीयत को जाली और मनगढ़ंत बताते हुए चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति अनिल क्षत्रपाल और न्यायमूर्ति हरीश वैद्यनाथन शंकर की खंडपीठ ने इस अपील को खारिज करते हुए कहा कि कानून में असमान वसीयत के लिए कारण दर्ज करने की कोई बाध्यता नहीं है। यह अपील एकल न्यायाधीश के उस आदेश के खिलाफ दायर की गई थी जिसमें कहा गया था कि वसीयत का निष्पादन भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम (आईएसए), 1925 की धारा 63 के अनुसार विधिवत सिद्ध हुआ है। ब्यूरो