फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: रामलीला में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मुंगलवार को हुई बैठक में रैली के सभी प्रबंधों की समीक्षा की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त रैली ऑब्जर्वर राज्यसभा सांसद नीरज डांगी और सचिव बीपी सिंह ने भी तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में लोकसभा, जिला और विधानसभा आब्जर्वर, जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, रैली प्रबंधन के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां वार्डों से भेजी गई 70-70 कार्यकर्ताओं की सूची पर कॉलिंग कर सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। वह बादली विधानसभा क्षेत्र से आने वाली बस में बैठकर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। सभी नेता, चुनाव लड़े प्रत्याशी, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष अपने-अपने वार्डों से आने वाली बसों में कार्यकर्ताओं के साथ ही रैली स्थल पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, जिस-जिस को भी रैली को लेकर जिम्मेदारी दी गई थी, सभी ने उसे पूरी गंभीरता के साथ पूरा किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें